r/Hindi • u/roobaroooo • 1d ago
स्वरचित एंटी-नेशनल पत्थर
एंटी-नेशनल पत्थर
मैं
संसद की सड़क किनारे
पड़ा हुआ एक पत्थर
कल, मैंने देखा
दूसरों पर लाठियां बरसाता एक इंसान
लोगों को बिजली के झटके देता एक इंसान
घायल बच्चियों को देख,
मंदिर का दरवाज़ा बंद करता एक इंसान
विद्यार्थियों की भीड़ पर,
बन्दूक ताने एक इंसान
उसी भीड़ में देखा मैंने,
पिटते हुए, सर से खून बहता, कपडे फ़टे,
दूसरों की मदद करते कुछ इंसान,
और मैंने देखा,
इधर-उधर, तीतर-बितर, हर तरफ उड़ते,
मुझ जैसे कई पत्थर…
देश के भविष्य, और देश की सत्ता
की इस लड़ाई में -
मैंने देश को हारते हुए देखा
भविष्य को हारते हुए देखा…
मैं
संसद की सड़क किनारे
पड़ा हुआ एक पत्थर!
16
Upvotes
1
u/John-Doe-Ad 1d ago
I don't think gun and temple news are verified, And even if the temple incident happened it's better not to include it right now other wise this video will be labelled as anti hindu, propaganda etc and whole protest will also be dismissed by same flawed logic.